Explore

Search

September 5, 2026 10:32 am

best news portal development company in india

सवर्ण समाज ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

*झांसी।* सवर्ण समाज झांसी महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं कायस्थ समाज की विभिन्न मांगों को रखा गया।

 

सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में जातिगत आरक्षण और SC/ST Act के दुरुपयोग से सवर्ण समाज आहत और दुखी है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज को अभद्र भाषा और अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

 

*समाज की प्रमुख मांग है -*

 

जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए, जिससे गरीबी रेखा के नीचे और आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। यह ज्ञापन सभी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं कायस्थ संगठनों की ओर से प्रेषित किया गया है।

 

इस दौरान सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india