Explore

Search

September 5, 2026 10:33 am

best news portal development company in india

तेज बहाव वाले नाले में बहने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत

 

 

गुरसरांय(झांसी)- समीपवर्ती ग्राम सिंगार में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बुधवार को तेज बहाव वाले नाले में 72 वर्षीय किशोरी लाल बह गए थे,जिनका शव गुरुवार सुबह नाले में फंसा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी,उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा पुलिस बल सहित एवं एसडीएम गरौठा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी व विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india