गुरसरांय(झांसी)- श्रावण (सावन) मास के पावन अवसर पर ग्राम चौकरी के युवा कांवड़ियों का एक जत्था 14 अगस्त को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा धाम स्थित बेतवा नदी से पवित्र जल लेने के लिए रवाना हुआ था जो आज 17 अगस्त सोमवार को ओरछा धाम स्थित बेतवा नदी से पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए गांव लौटा। जहां उन्होंने गाजे-बाजे के साथ गांव के प्राचीन तलैया वाले शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।पदयात्रा और जल यात्रा के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयघोषों से पूरा मार्ग और गांव का वातावरण गुंजायमान हो उठा। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और बुजुर्गों ने पुष्पवर्षा कर सभी कांवड़ियों और युवाओं का भव्य स्वागत किया।जल लाने वाले युवाओं ने बताया कि गांव की सुख-समृद्धि,खुशहाली और आरोग्य की कामना को लेकर उन्होंने यह धार्मिक यात्रा पूरी की। इसके बाद शिवालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना,आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं मे लोकेन्द्र सेन,भगवत पाल की सक्रिय भूमिका रही। कांवड़ियों में दिव्यांश बिट्टु,वैष्णवी,काजल,धीरज धीरू,रमाधर,रविंद्र,रानू कुशवाहा,अरविंद,देवेंद्र,कैलाश,बहादुर,राजू,हरीश,अनीश,सौरभ,काशीराम,राघवेंद्र,राजा सिंह,देवराज,हिम्मू,मानवेन्द्र,बंटे,कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।


