बंगरा। विकासखंड बंगरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरवारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय पहुंचकर बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर सम्राट अशोक सेना के अध्यक्ष अनिल कुमार मिथिलेश मुकेश राजकुमार शिवदयाल दीपक बबलू सेठ राम सिंह रामकुमार राहुल भूपेंद्र मोहन सुनील प्रदीप रविंद्र कोमल जसवंत रामेश्वर कुशवाहा, भानु प्रताप कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, गयादीन कुशवाहा, अशोक, नीरज, रामस्वरूप, भागीरथ पूर्व प्रधान सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बच्चों को आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।,,,,बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


