इंदरगढ़। सेवढ़ा रोड पर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई नेहा जाटव, पुत्री मेहरबान सिंह जाटव, उम्र करीब 24 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई।
FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे नेहा पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाबरी सरकार मंदिर के पास एक ट्रक चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से ट्रक चलाते हुए नेहा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल दतिया रेफर किया। दतिया में डॉक्टरों ने जांच के बाद नेहा को मृत घोषित कर दिया।
FIR के मुताबिक घटना को नारायण सिंह जाटव और खेत सिंह जाटव ने देखा। मौके पर लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने ट्रक और चालक को थाने ले जाकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस रिकॉर्ड में चालक का नाम संतोष शर्मा, पिता बाबूराम शर्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम मिहोना, जिला भिंड बताया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक का नंबर MP 07 ZY 7400 दर्ज है।


