Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

झाँसी: चमकती सड़क पर ‘अदृश्य’ मौत का फंदा

 

इलाहाबाद बैंक रोड पर बेकाबू पिकअप डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

झाँसी शहर के व्यस्ततम इलाहाबाद बैंक रोड स्थित मेसोनिक लॉज के सामने देर रात एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित पिकअप सीधे सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात होने के कारण कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस ‘अदृश्य’ डिवाइडर के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है—इससे पहले एक तेज रफ्तार कार भी ठीक इसी जगह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के पास पर्याप्त बजट न होने के कारण कुछ समय पहले ही झाँसी विकास प्राधिकरण (JDA) ने इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कराया था। सड़क का डामरीकरण कर इसे चमका तो दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india