Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

टहरौली विकास की महापंचायत का हुआ आयोजन

 

 

टहरौली (झाँसी) आज टहरौली के सांई विवाह वाटिका टहरौली में विकास को लेकर महापंचायत का आयोजन व्यापरियों,और वाहन चालकों के साथ पत्रकारों के साथ आयोजित की गई . जिसमे वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे कि टहरौली में विकास की गंगा कैसे बहेगी, वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने अपने विचारों में कहा कि हम टहरौली को जिला.नगर पंचायत. और विकास खण्ड, को लेकर जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारियां कर रहे है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही टहरौली 3 वर्ष के अंदर जिला बनने की पूर्ण स्थिति में नजर आ रहा है और जिला बना दिखाई देगा जिससे यंहा पर रोजगार और विकास की गंगा बहती नजर आएगी, संजय कुशवाहा ने व्यापारियों की एकता पर बल दिया और कहा कि सभी व्यापारी विकास के मुद्दों पर सभी आगे आएं, कृष्णकांत गुप्ता व्यापारी ने कहा व्यापारियों को एकजुट होकर विकास में हर संभव बाबूसिंह यादव के साथ रहेंगे, सुरेन्द्र प्रजापति पत्रकार ने कहा कि हमारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई टहरौली विकास की इस मुहिम में बाबूसिंह यादव जी के साथ रहेंगे अपने वक्तव्य सुरेन्द्र ने कहा की 15 अगस्त को ध्वजारोहण होने के बाद द्वारा एक मीटिंग करके जल्द एक ज्ञापन देने की तैयारी में जुट जाएगें जो ज्ञापन टहरौली के विकास में अपनी सहभागिता देना चाहते है वह 15 अगस्त को सांई विवाह वाटिका में उपस्थित जरूर हो जिस के बाद ज्ञापन देने की रूपरेखा बनाई जाएगी

इस मौके पर राघवेंद्र पटेल तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,दीपक यादव,अंकित गौतम,जाहर यादव,शेलेन्द्र साहू,भूपेंद्र साहू,मकबूल ,अमित,बन्टू जैन,जितेंद्र साहू,ब्रजेंन्द्र,दीनू रत्नाकर, पुष्पेंद्र कुशवाहा, हरेन्द्र आर्य,कुलदीप पटेल,नीशू, सन्तोष प्रजापति, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे टहरौली तहसील से संवाददाता हरेन्द्र आर्य की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india