Explore

Search

September 5, 2026 12:32 pm

best news portal development company in india

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

 

मऊरानीपुर – जनपद झांसी तहसील मऊरानीपुर के गांव बख्तर निवासी किसान फुदीं पुत्र मंटोले अहिरवार उम्र 65 वर्ष ने अपने खेत में लगे चिरौल के पेड़ के सहारे फांसी लगाकर दी जान। थाना मऊरानीपुर के अंतर्गत गांव बख्तर निवासी फूंदी अहिरवार ने 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे खेत गया था वही बाद में लगभग 3:00 बजे उनकी पत्नी कललन देवी खाना लेकर खेत पर पहुंची वहां उसने देखा कि वह पेड़ पर लटके हुए हैं तत्काल वह वापस घर आई लड़कों को बुलाया खेत पर पहुंचे परिजनों नें पुलिस को फोन किया मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया बताते चले मृतक किसान फूंदी ढाई बीघे का किसान था उस पर 70000 का केसीसी भूमि विकास बैंक से और 70000 सोसाइटी चुरारा का केसीसी कर्ज है अगर परिजनों की माने तो लगभग ढाई लाख हो गया मैं ब्याज के. दूसरे नंबर के बेटे रामकरण अहिरवार ने बताया मेरी शादी के लिए पिछले साल पिताजी ने कर्ज लिया था जो साहूकारों से था लगभग 5 लाख रुपए पुत्र रामकरण अहिरवार ने बताया 7 बीघा खेत बटाई पर लिए थे इन्हीं में खेती किसानी करके जीवन यापन कर रहे थे पुत्र रामकरण ने बताया कि पिताजी कई दिनों से परेशान थे पिछली साल भी 100 रूपये किलो के हिसाब से डेढ़ कुंटल मूंगफली खरीदी थी जो बारिश के चलते खेतों में बो नहीं पाए फिर उसको 35 रूपये किलो में बेचा पिछली साल बहुत घाटा हुआ इस साल भी डेढ़ बीघा खेत में मूंगफली बोई है वह भी 40 पर्सेंट जमी है 60% नहीं जमी कई दिनों से पिताजी परेशान थे रोज की तरह आज भी खेत पर पहुंचे और उन्होंने यह कदम उठा लिया. इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है इस घटना की सूचना मिलते ही यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार आज 12:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस मऊरानीपुर पहुंचे परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद की बात कही वहीं परिहार ने मुख्यमंत्री जी से और जिला प्रशासन तहसील प्रशासन से मांग की है कि संकट की घड़ी में मृतक किसान के कर्ज को माफ किया जाए और पीड़ित परिजनों को 5 लाख की राहत राशि दी जाए. परिहार नें घटना की जानकारी फोन के माध्यम से तहसीलदार मऊरानीपुर नायब तहसीलदार मऊरानीपुर को घटना की सूचना दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नायब तहसीलदार पहुंचे जिस पर उन्होंने कहा जांच कराई जाएगी शासन से जो संभव मदद होगी वह किया जाएगा ।

मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे पूर्व प्रधान काशीराम अहिरवार शिवचरण बद्री प्रसाद सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे 29 जुलाई।।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india