Explore

Search

September 5, 2026 12:31 pm

best news portal development company in india

समथर नगर पालिका में ‘नमस्ते डे’ पर नगर पालिका कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

 

समथर (झांसी)। नगर पालिका परिषद समथर के सभागार में ’14 जुलाई नमस्ते डे’ के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना रहे। शिविर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों,कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर के चिकित्साधिकारी डॉ. संगुल तिवारी एवं उनकी स्वास्थ्य टीम ने नगर पालिका में कार्यरत 48 कर्मचारियों का मधुमेह (शुगर), रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कीं। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, संतुलित आहार और मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ संगुल तिवारी, देशांत सोनी,शिखा,रवि कुमावत,राहुल शर्मा ,पार्षद श्याम बिहारी दुबे सहित

नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india