Explore

Search

September 5, 2026 12:31 pm

best news portal development company in india

ककरबई पुलिस की मुठभेड़ में सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद

 

 

 

झांसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ककरबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की कॉपर तार, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

 

 

झांसी के थाना ककरबई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धमनौड़ रोड के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी के मामले में वांछित आरोपी राज यादव पुत्र चंद्रमोहन यादव निवासी ग्राम कईपई, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना ककरबई में दर्ज सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी के मुकदमे में वांछित था।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सोलर प्लांट की चोरी की गई कॉपर तार, तार काटने वाला कटर, पेचकस, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं आरोपी का साथी लल्लू यादव निवासी खिरकन, थाना बबीना, मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककरबई पुलिस द्वारा की गई।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india