Explore

Search

September 5, 2026 11:45 am

best news portal development company in india

चलती ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, घर पहुंचने से पहले हुआ हादसा

 

 

मऊरानीपुर (झांसी)। झांसी से मऊरानीपुर की ओर ट्रेन से यात्रा कर रहा 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से गिर गया। हादसा मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान मनीष पुत्र छत्रराज अहिरवार (20 वर्ष) निवासी ग्राम खिलार, थाना एरच एवं हाल निवासी नहर के पास, मऊरानीपुर (झांसी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष रात की ट्रेन से झांसी से मऊरानीपुर आ रहा था। इसी दौरान वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

 

इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घर पहुंचने से पहले ही युवक काल का ग्रास बन गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

संवाददाता मनीष नायक

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india