Explore

Search

September 5, 2026 12:30 pm

best news portal development company in india

सेल्फी के दौरान तालाब में डूबा युवक, रातभर तलाश के बाद मिला शव

 

रानीपुर का युवक मामा के गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था, नाव पर संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सकरार (झांसी)। सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक नाव पर बैठकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। रातभर चली तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा रानीपुर के मोहल्ला लाड़गंज निवासी अमन रैकवार पुत्र मनीष रैकवार अपने मामा के गांव मगरपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच वह अपने एक रिश्तेदार के साथ गांव स्थित बेला तलैया में नाव से घूमने पहुंचा।

बताया गया कि दोनों युवक नाव पर बैठकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अमन का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में जा गिरा। साथ मौजूद युवक ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन पूरी रात चले खोज अभियान के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

रविवार सुबह करीब 8 बजे अमन का शव तालाब से बरामद हुआ। सूचना पर सकरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जिस गांव में शादी समारोह की खुशियां थीं, वहां इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसर गया।,,,बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india