Explore

Search

September 5, 2026 11:57 am

best news portal development company in india

भगुवापुरा थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

 

यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश

दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने किया। इस दौरान थाना पुलिस का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।चेकिंग अभियान के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की
अपील की।थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना बेहद आवश्यक है। दुर्घटना की स्थिति में सीट बेल्ट गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india