Explore

Search

September 5, 2026 12:42 pm

best news portal development company in india

रविवार को सीएमओ ने किया बंगरा सीएचसी का औचक निरीक्षण, जल्द बनेगी फर्स्ट रिस्पांस यूनिट

 

बंगरा (झांसी)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंगरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में डॉ. नवनीत बंसल द्वारा इमरजेंसी ओपीडी संचालित पाई गई। सीएमओ ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, कोल्ड रूम, दवा वितरण कक्ष, साफ-सफाई एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट अरविंद राजपूत, स्टाफ नर्स मालती यादव एवं वार्ड बॉय परमानंद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले।

 

निरीक्षण में दवा भंडारण कक्ष में दवाइयों पर लेबलिंग नहीं मिली तथा उपलब्ध दवाओं की सूची अद्यतन नहीं पाई गई। इस पर सीएमओ ने सभी चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध औषधियों की सूची प्रदर्शित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

सीएमओ ने बताया कि फोर लेन हाईवे से सटे होने के कारण बंगरा सीएचसी का चयन फर्स्ट रिस्पांस यूनिट (FRU) के लिए किया गया है। इसके शुरू होने से सड़क दुर्घटना सहित गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिलेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india