बंगरा (झांसी)। बंगरा कस्बे के जिओ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुइया खिरक घुराट से अक्सेवमऊरानीपुर की ओर जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 25 लोग सवार थे, कुइया खिरक घुराट निवासी राजा पुत्र मोहन आदिवासी की शादी 26 जून को बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी शादी के बाद हत्था (धार्मिक कार्यक्रम) कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए ग्राम अक्सेव मऊरानीपुर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पिकअप बंगरा के जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, चालक का अचानक वाहन से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते पिकअप नंबर यूपी92 टी8496 सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूचना मिलते ही बंगरा पुलिस चौकी इंचार्ज शिवाकांत तिवारी अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया।
डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। घायलों में गणपत पुत्र बैजनाथ, पुष्पा पत्नी सोनू, राजा पुत्र मोहन,ओमप्रकाश पुत्रहलक, मालती पुत्रीराम कुमार नरेंद्र ,दीपक, खुशी पुत्री मलखान सिंह मसलती, सुनीराम पुत्र कैलाश ,राधिका पुत्री दीपक छाया पुत्री राजकुमार ,कमला पत्नी ओमप्रकाश ,गौरव ,आशु, हरनारायण, हरनाम, खुशी, रेखा किशोरी लाल, केसर् बबली ,पवन मालती सहित तमाम परिजन घायल हो गए गंभीर घायलों को झांसी रिफंर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि क्षमता से अधिक सवारियां लेकर यात्रा न करें तथा वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


