Explore

Search

September 5, 2026 1:32 pm

best news portal development company in india

किसान पुत्र ने बढ़ाया समथर का मान,कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन होने से खुशी की लहर

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर (झांसी)। नगर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी एवं किसान परिवार से संबंध रखने वाले युवा मोहित कुशवाहा का कृषि प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट एग्रीकल्चर) पद पर चयन होने से नगर में खुशी का माहौल है। जैसे ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और चयन की सूचना मिली, परिजनों, रिश्तेदारों एवं नगरवासियों ने उनके घर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मोहित कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा के पुत्र हैं। हरिशंकर कुशवाहा एक साधारण किसान परिवार से जुड़े हुए हैं तथा नगर में खाद-बीज की दुकान का संचालन करते हैं। मोहित ने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट शिक्षा नगर के महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, समथर से कृषि विषय में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बी.एससी. एग्रीकल्चर एवं एम.एससी. एग्रीकल्चर की शिक्षा पूर्ण कर कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की।

पढ़ाई के साथ-साथ मोहित अपने पिता के साथ खेती-किसानी के कार्यों में भी सहयोग करते रहे और घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम रहा कि उन्होंने कृषि प्राविधिक सहायक पद की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

मोहित की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर टीकाराम कुशवाहा,प्रभुदयाल कुशवाहा भगतजी, प्रदीप कुमार,दिनेश कुमार,गजराज सिंह,बबलू कुशवाहा,अजय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india