Explore

Search

September 5, 2026 1:32 pm

best news portal development company in india

बाजार जाने की बात कहकर निकला किशोर लापता, परिजनों में चिंता

 

समथर (झांसी)। कस्बा समथर के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले की सूचना थाना समथर पुलिस को दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पाल निवासी दाबर वाले, वर्तमान निवासी मोहल्ला खुशीपुरा, कस्बा एवं थाना समथर ने थाना समथर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र विक्रम (उम्र लगभग 15 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, मित्रों एवं संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने भी आमजन से अपील की है कि यदि किसी को विक्रम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना समथर अथवा उसके परिजनों को सूचित करें।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india