Explore

Search

September 5, 2026 2:13 pm

best news portal development company in india

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी

 

झांसी मऊरानीपुर

तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत रोड किनारे शव मिलने मचा हड़कंप मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मनोहर सिंह निवासी टपरिया के रूप में हुई है, जो जयपुर में निजी नौकरी करता था। वह 15 जून को इंटरसिटी ट्रेन से मऊरानीपुर आया था।

 

परिजनों के अनुसार, रिश्तेदार के यहां जाने के बाद वह अपने घर के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। अगले दिन भानपुरा खेड़ा तिगैला के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई।

 

खोजबीन के दौरान सड़क किनारे एक गड्ढे में उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india