झांसी टहरौली – दरअसल मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककवारा का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो युवक को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


