मोंठ (झांसी)। ऑल इंडिया किसान यूनियन ने संगठन विस्तार के तहत कस्बा मोंठ निवासी ओम प्रकाश यादव (लल्ला) को मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रसाद मिश्रा द्वारा की गई।
नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के किसानों और संगठन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने ओ.पी. यादव को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ओ.पी. यादव ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया। संगठन पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


