Explore

Search

September 5, 2026 2:46 pm

best news portal development company in india

बुजुर्ग किसान की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, RPF कर्मियों समेत कई लोगों पर धमकी देने का आरोप

 

 

जमीन छोड़ दो, नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे” — 85 वर्षीय किसान ने लगाया दबंगई और कब्जे के प्रयास का आरोप

 

झांसी! शहर के नैनागढ़ नगरा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान काशीराम ने अपनी गढ़ियागांव स्थित कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह उम्रदराज और अस्वस्थ होने के कारण खेती नहीं कर पाता है

शिकायत के अनुसार, 3 जून 2026 को कुछ लोग उसकी भूमि संख्या 1908 पर पहुंचकर बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर किसान के पुत्र अजय कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने कथित रूप से उन्हें घेर लिया और जमीन पर कब्जा न रोकने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपितों ने स्वयं को RPF में तैनात बताते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके पुत्र के साथ मारपीट और गला दबाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है

काशीराम ने प्रशासन से भूमि को कब्जामुक्त रखने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपितों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india