Explore

Search

September 5, 2026 2:46 pm

best news portal development company in india

मानपुर की ढाल पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा, मासूम बच्चों समेत आधा दर्जन घायल

 

 

बबीना थाना क्षेत्र के मानपुर की ढाल पर गुरुवार को एक सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में मासूम बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऑटो बबीना से सवारियां लेकर झांसी की ओर जा रहा था। मानपुर की ढाल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया। घायलों में रूबी पत्नी फिरोज खान उम्र (40 वर्ष), मेवा सहरिया उम्र (27 वर्ष), प्रशांत उम्र (6 वर्ष), अखिलेश उम्र (30 वर्ष), गुंजन पत्नी अखिलेश उम्र (22 वर्ष) तथा 6 माह का मासूम नीलेश शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें गंभीर रूप से घायल रूबी की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india