Explore

Search

September 5, 2026 3:30 pm

best news portal development company in india

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने समथर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

 

समथर (झांसी)। डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने समथर थाना का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें सलामी देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्तर पर संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत महिला हेल्प डेस्क से की गई, जहां एसपी ग्रामीण ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा जैसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में रखे हथियारों की स्थिति, रखरखाव एवं संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया।

एसपी ग्रामीण ने बंदी गृह का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण किया तथा भोजन व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी ग्रामीण ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर जनसुनवाई एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। साथ ही उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, ईमानदार एवं संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत,कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश भार्गव, उपनिरीक्षक रामचंद्र, उपनिरीक्षक समरथ सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड मुहर्रिर कैलाश वाजपेई सहित थाना स्टाफ एवं रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india