Explore

Search

September 5, 2026 3:31 pm

best news portal development company in india

शोक सभा कर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के झांसी मण्डल झांसी, संरक्षक गुर्जर महेन्द्र सिंह नागर की पूजनीय माताजी श्रीमती मोतीराजा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर (झांसी)। नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार गुर्जर महेन्द्र सिंह नागर की पूजनीय माताजी एवं डॉ. लोकेंद्र सिंह गुर्जर नागर की धर्मपत्नी श्रीमती मोती राजा (हाल निवास रघुवंश नगर भांडेर रोड दतिया मध्य प्रदेश) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रीमती मोती राजा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती मोती राजा एक सरल, सौम्य एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार एवं समाज में सदैव संस्कारों और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके निधन से समाज एवं परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार गुर्जर महेन्द्र सिंह नागर एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर रामप्रकाश व्यास, सुरेश कुमार शर्मा, श्याम शरण उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास, यशपाल सिंह गुर्जर,संजीव व्यास, पवन बुलकिया, मोहित शर्मा, आशीष उपाध्याय, अनुज दुबे, शुभम त्रिपाठी, दिलीप परिहार, मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india