Explore

Search

September 5, 2026 3:31 pm

best news portal development company in india

गौवंश के संरक्षण को लेकर सख्ती — समथर गौशाला का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

 

 

समथर (झांसी) समथर नगर में स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा झांसी शिखर श्रीवास्तव एवं एपीओ मोंठ गौरव अवस्थी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में मौजूद सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने गौशाला में भूंसा, हरा चारा, दाना, पशुओं के लिए छाया, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, चोकर व अन्य आहार सामग्री की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही पशु चिकित्सक द्वारा गौवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया को भी परखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की।

इस दौरान अधिकारियों ने गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर विशेष निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला परिसर में लगाए गए कपड़ों या टाट पर दिन में समय-समय पर पानी डालकर उन्हें गीला रखा जाए, जिससे वातावरण ठंडा बना रहे और गौवंश को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पानी पिलाने वाली होदियों में नियमित रूप से चूना डाला जाए, जिससे पशुओं में कैल्शियम की कमी न हो और वे स्वस्थ रहें।

इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने गौशाला प्रबंधन को सुझाव दिया कि गायों, बछड़ों, बड़े गौवंश एवं नंदी के लिए अलग-अलग रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके रखरखाव और देखभाल में सुविधा हो सके।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. उगेंद्र प्रताप सिंह तथा नगर पालिका लेखा लिपिक रामकुमार पलिया भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों के इस निरीक्षण से गौशाला प्रबंधन में सतर्कता बढ़ी है और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य तेज होने की उम्मीद है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india