Explore

Search

September 5, 2026 4:11 pm

best news portal development company in india

छात्र-छात्राओं की मेहनत को मिला सम्मान,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बढ़ाया हौसला

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी:- नगर एवं क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं विशेष अतिथि के रूप नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना मंचासीन रहे।अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम आयोजक रमाकांत बादल एवं रवि लोकमान ने सभी अतिथि जनों का तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में नगर में प्रथम एवं जिला में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कुणाल सिंह ठाकुर सहित नगर में हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र जयपाल,पुष्पेंद्र सिंह, पवन, रौनक गुर्जर, शिवराज पाल,आयुष गुप्ता, पंकज,लक्ष्य ,मोहित ,प्रियांशी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उत्साह बर्धन

किया गया। इस अवसर पर विधायक जवाहरलाल राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि सदैव लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए सफलता

निश्चित मिलती है। उक्त अवसर पर पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति अध्यक्ष भरत राजपूत, दिनेश राजपूत,कपिल मुदगिल, कमलेश व्यास,पार्षद सौरभ व्यास,पार्षद ओमप्रकाश चंदेल, पार्षद मनोज तिवारी,राजवीर गुर्जर मुन्ना दुबे एवं अभिभावकों सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india