Explore

Search

September 5, 2026 4:11 pm

best news portal development company in india

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी:- भगवान विष्णु के छठे अवतार तप और पराक्रम के प्रतीक भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य उत्सव नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।नगर के अग्गा बाजार स्थित सुखदैनी माता मन्दिर के प्रांगण में भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए महाआरती की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श जीवन वीरता और अखंडता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समापन के उपरांत महाप्रसाद वितरण किया गया। उक्त अवसर पर ब्राह्मण समाज के बहुत से श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india