

मोंठ (झांसी)। मंगलवार को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों व आमजन ने बाबा साहब को नमन किया। पुलिस सुरक्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा व स्वागत किया गया।
मुख्य मंच पर जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के आदर्शों को प्रेरणादायी बताया।
विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समानता व न्याय की प्रेरणा है।
एमएलसी रमा निरंजन ने शिक्षा को उनके विचारों का मूल बताया।
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने उनके संघर्षों को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।
पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने समरसता व भाईचारे को उनका प्रमुख संदेश बताया।
कार्यक्रम में देवेंद्र गोसाई, अनिरुद्ध कुमार यादव (बड़े राजा), पूर्व पार्षद मिथिलेश, समाजसेवी वरुन यादव, यशवंत राव, मृत्युंजय वर्मा, अरविंद राव, कुलकुल मिर्जा बेग, डॉ. रविंद्र गुप्त, बीपी राही, बालादीन मिस्त्री (राज कारीगर, ) प्रशांत राजपूत,अनिल मामा, आशू यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अधिवक्ता भवन सभागार में अध्यक्ष लालजी सिंह गर्जर व सचिव अखिलेश अहिरवार के नेतृत्व में भी आयोजन हुआ। पूरे क्षेत्र में “जय भीम” के नारों के बीच लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।- झांसी मोठ उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह पर परिहार


