गांव गांव जाकर समस्याएं सुनेंगें करेंगे उनका समाधान…प्रदीप अग्रवाल विधायक
भाजपा ग्रामीण मंडल इंदरगढ द्वारा गाँव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत ग्राम खिरका कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल सम्मिलित हुये । विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौर, जिला उपाध्यक्ष राजेश दांतरे के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता गब्बर सिंह रावत,रघुनाथ सिंह कमरिया, पंचम सिंह रावत, रामबहाद्दुर सिंह गुर्जर,भूपेंन्द सिंह कमरिया, गिरवर सिंह कमरिया, अजमेर सिंह गुर्जर, कप्तान कोरी, वीरेन्द्र रावत, उदय सिंह रावत, जितेंद्र रावत, अमर सिंह सैन, राजकुमार परिहार, बलवीर कुशवाहा, रमाशंकर पाठक, बबलू चौहान,रतेंद रावत ,मुबारक खां के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई , तदुपरांत मंडल अध्यक्ष द्वारा विधायक एवं उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजो की सरकार की भांति शासन किया ,जिसमे न तो कोई विकास हुआ न ही किसी की समस्याएं सुनी फलस्वरूप देश की प्रगति नहीं हुई गांव में सड़क पानी बिजली शिक्षा स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवायें न होने से आमजन का जनजीवन अस्त वयस्त रहा । जैसे ही भाजपा सरकार देश में आई एक के बाद एक सैंकडों योजनायें हमारी भाजपा सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय अटल जी एवं माननीय मोदी जी के द्वारा जनहित में बनाई गई , जिनका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है,अब हम लोग इस अभियान के माध्यम से गांव गांव जाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ लोगों की जनहित की समस्याएं सुनेंगे और उनका समय सीमा में निराकरण करेंगे तभी अभियान सफल होगा । इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने ग्राम वासियों की
समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निराकरण किया ।
कार्यक्रम का संचालन कालीचरण राजपूत के द्वारा किया गया ।


