Explore

Search

September 5, 2026 5:54 pm

best news portal development company in india

प्रेम,विवाद और दोहरी हत्या : महिला व मासूम की निर्मम हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

झांसी- लहचूरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली दोहरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस जघन्य वारदात के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका नीलू करीब 6 महीने पहले गुजरात से ग्राम बरौटा निवासी अपने प्रेमी चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पास आई थी। बताया जा रहा है कि जब नीलू ने अपने पति के पास वापस जाने की बात कही, तो यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी से नीलू की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके 3 साल के मासूम बेटे कृष्णा को भी नहीं बख्शा। रोते-बिलखते बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। महिला का शव सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि मासूम के शव को खेत में भूसे के अंदर दबा दिया। बाद में भूसे में आग लगाकर शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 अप्रैल को ग्राम बरौटा के पास अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने जांच तेज करते हुए 8 अप्रैल की रात घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india