Explore

Search

September 5, 2026 5:52 pm

best news portal development company in india

नगर में बी आर अंबेडकर मिनी स्टेडियम का हुआ उद्घाटन

 

 

गुरसरांय(झांसी)। डॉ भीमराव अंबेडकर मिनी स्टेडियम का बामौर विकासखण्ड में 7 अप्रैल मंगलवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत और विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक टीम मथुरा वृंदावन से आई जिसने भक्ति पूर्ण गीतों के बीच नृत्य और मथुरा वृंदावन की होली खेल उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी जोकि प्रदेश व देश में अच्छे कामों के लिए सम्मानित हो चुके हैं उन्होंने खेल का मैदान देकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।वही एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा की मेरा प्रयास होगा की विकास के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा सांस्कृतिक से लेकर ऐतिहासिक भौगोलिक क्षेत्र में अपने में नामी क्षेत्र हैं उनको विकसित कर न केवल बुंदेलखंड तक ही नही देश में उनकी महत्वपूर्ण पहचान बने और यादगर के रूप में जाने जाए तो बहुत बड़ी हम सब लोगों की सफलता होगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय टीकाराम पटेल,ब्लॉक प्रमुख बामौर,चंद्रभान सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह,गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा,डीसी मनरेगा शिखर श्रीवास्तव,खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार,एपीओ मनरेगा दीपक कुमार,ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार,विनीत विश्वकर्मा,सुनील तिवारी,महेन्द्र चौधरी,नितिन कुमार,भरत व्यास समेत ग्राम प्रधानों में प्रमुख रूप से वरुणकांत त्रिपाठी,अनिल तिवारी,संजय गुप्ता बामौर,भगत सिंह यादव प्रधान फरीदा,श्याम सिंह अस्ता प्रधान,अशोक कुमार प्रधान इस्किल मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने श्याम जादूगर द्वारा प्रदर्शित किये गये जादू की खूब सराहना की।अंत में आभार ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत देव शर्मा ने किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india