Explore

Search

April 17, 2026 4:34 pm

best news portal development company in india

नगर पालिका के सभागार में शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी:-नगर पालिका के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत हुए पार्षदो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी न्यायिक मोंठ जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने की। अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्णचन्द्र तिवारी एवं नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने उपस्थित सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया एव मातृशक्ति श्रीमती रेखा गुप्ता को पुष्प बुके भेंट किया। उपजिलाधिकारी न्यायिक मोंठ ने मनोनीत हुए पार्षदो श्रीमती रेखा गुप्ता, श्यामबिहारी दुबे,प्रकाशचन्द्र झा,मनोज तिवारी एवं ओमप्रकाश चंदेल को गोपनीयता की शपथ दिलाई। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि सभी मनोनीत पार्षद नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नगर पालिका की टीम से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया,ताकि समथर के विकास कार्यों को गति मिल सके।

उक्त अवसर पर गोविंददास दुबे,डॉ प्रियाशरण गुप्ता, यशोदानंदन सिरोठिया, रामप्रकाश व्यास,मनोज कुमार गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,विजय खत्री,मनीराम बर्मा,के पी श्रीवास्तव, लेखा लिपिक रामकुमार पलिया,पूर्व पार्षद पवन बुलाकिया,चंद्रपाल सिंह गुर्जर, उमेश गुबरेले,कुलदीप सिंह किलेदार,रानू व्यास,बृजेश सोनी,मनोज मंत्री,रमाकांत कोतवाल,पवन बादल,भगवानसिंह राजपूत, शिवम नामदेव,प्रभु कुशवाहा जगदीश वर्मा,समीर नीखरा,

पार्षद चंद्रपाल सिंह गुर्जर, अरविंद श्रीवास,सुनील अग्रवाल,श्रीमती ममता नीखरा, हरगोविंद कुशवाहा,सौरभ व्यास, अवधेश झा,रामेंद्र रैकवार,अरविंद कुमार, नवल किशोर मुद्गल,राजेंद्र पांचाल,जितेंद्र वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि संतराम दोहरे,कृष्ण शिल्पकार, नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम शर्मा ने किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india