झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में आग का तांडव देखने को मिला। जहां खेत में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण विद्युत ट्रांसफार्मर बना।
घटना के बाद पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लहचूरा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव निवासी रघुवीर शरण नायक के खेत में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी।
आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए।
कड़ी मेहनत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लहचूरा सरिता मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।


