Explore

Search

September 5, 2026 6:30 pm

best news portal development company in india

श्री मेहंदीपुर बालाजी का हवन एवं कन्याभोज भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी:-श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नगर के मोहल्ला नईबस्ती में पुराने डाकखाने के पीछे कुचिया के श्री बिहारी जी मंदिर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार द्वारा बुधवार को सुबह वैदिक रीति रिवाज पूजन कर श्री अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ, गुरुवार सुबह अखंड रामायण पाठ समापन के उपरांत पं.संजीव कुमार शास्त्री द्वारा श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज का सामूहिक हवन कराया गया जिसमें नगर एवं क्षेत्र के श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के धर्मप्रेमीओ ने यजमान रूप में सम्मिलित होकर यज्ञ बेदी में आहुतियां दी। मंदिर प्रांगण में श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज एवं कैला देवी मैया का भव्य अलौकिक एवं मनमोहक दरबार सजाया गया, श्री बिहारी जी मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया,सायं कालीन मंदिर प्रांगण में कन्याभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगर एवं क्षेत्र के हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। देर रात्रि तक नगर एवं बाहर से आए हुए भजन गायकों ने श्री मेहंदीपुर बालाजी एवं कैला मैया के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। उक्त अवसर नरेश अग्रवाल,प्रभु कुशवाहा भगत जी,मिथिलेश कुचिया,रामकुमार नामदेव,ओम कुचिया,एडवोकेट अशोक श्रीवास्तव,संतोष कुचिया,डॉ प्रमोद कुमार नगरिया,जगमोहन कुचिया,सुरेश शर्मा,पवन सोनी,पप्पन नगाइच,जितेंद्र गुप्ता पीतांबरा,मुन्नालाल नीखरा,पप्पूलाल नीखरा,संतोष नीखरा,राजीव गुप्ता मेंथाने वाले,राजू कुचिया,आनंद गुप्ता बहरे,राजेश कुचिया,दीपक कुचिया,प्रमोद चचोदिया,नीरज पाराशर,राजकिशोर चचौदिया, उदय नारायण लहारिया,बल्लन गुप्ता,अखिलेश गुप्ता, गोविंद उपाध्याय,मनीष कुचिया,राजू बारे,सोनू व्यास,लला सोनी,आशुतोष खरे,राम पटवा,मलखान खजांची,श्याम किशोर कुशवाहा,दाऊ लहारिया, शिवम गुप्ता कोंच वाले,सुमित गुप्ता,राघव गुप्ता सहित श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india