Explore

Search

September 5, 2026 7:11 pm

best news portal development company in india

बिजली न आने से नगरवासियों को उठाना पड़ा परेशानी का सामना, नगरवासियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से ठीक कराने की मांग की

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*

 

समथर झांसी: मौसम में बढती गर्मी से लोग अभी से बेहाल नजर आ हैं ऐसे में रात दस बजे के बाद पहाड़पुरा नाका पर रखा बिधुत ट्रांसफार्मर खराब हो गया नगर के एक बड़े हिस्से की बिधुत आपूर्ति बंद हो गई। जिससे गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ा,विद्युत आपूर्ति न आने के कारण रात में लोग गर्मी से बेचैन रहे,बिधुत आपूर्ति सुचारू रूप से ठीक नहीं हो पाई, दुसरी तरफ रात्रि में लगभग 2:00 बजे हल्की बारिश होने पर नगर के अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी पूर्ण रूप से ठप हो गई,लोगों ने सोचा कि सुबह तक नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से ठीक हो जाएगी,लेकिन बिजली नहीं आने के कारण सुबह होते ही नगर वासी पानी की एक-एक बूंद के लिए भी तरस गये।नगर में लगे हेडपंपों पर महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चे पानी के लिए परेशान रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से जानकारी करने पर पता चला कि मोंठ से ब्रेकडाउन हो जाने के कारण नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।नगर वासियों ने गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं जिलाधिकारी झांसी से समथर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति निर्बाध्य रूप से ठीक कराई जाने की मांग की है जिससे आम जनमानस को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना न उठाना पड़े।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india