
गरौठा झांसी।नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर(रौनीया)पर बुधवार को शुरू हुई अखंड रामायण पाठ का आज समापन के बाद विधि विधान से आहुतियां के साथ पूजन किया गया।
इसके बाद आज गुरुवार को हनुमान जयंती उत्सव पर जगह-जगह पूजा अर्चना के अलावा सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान जयंती पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो दोपहर से लेकर देर रात तक चलता रहा।
इस मौके पर गोविंद दास पांडे शिवनारायण शर्मा गोविंद नारायण गुप्ता गुड्डू पाठक दिलीप गुप्ता दशरथ यादव राजेश परिहार कल्लू जायसवाल बैकुंठ नारायण शर्मा प्रमोद दुबे योगेश द्विवेदी आनंद बाल्मीक श्रीपत यादव निशीकांत अग्रवाल सौरभ पाठकभवन यादव सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे। वहीं पर हनुमान जी के दरबार में 56 प्रकार का भोग एवं हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम से रात्रि में मनाया जाएगा।


