झांसी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार शाम 6:13 पर दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अपराधी वारदात की फिराक में है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपरी बाजार पुलिस ने पीतमपुर नहर की पुलिया के पास दबिश देकर शातिर आरोपी नकुल पाल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात अपराधी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।।


