Explore

Search

April 17, 2026 4:29 pm

best news portal development company in india

श्री खाटूश्याम जी मंदिर में आयोजित हुआ भजन संध्या कार्यक्रम

समथर झांसी, नगर में रहने वाले खाटूश्याम परिवार के लोगों को श्री खाटूश्याम जी मंदिर मैं आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में खाटूश्याम भजन गायक संजय मित्तल द्वारा श्री लड्डू गोपाल ठाकुर जी को समर्पित कर सम्मानित किया गया एवं कुछ महीनों बाद संजय मित्तल द्वारा समथर नगर में खाटूश्याम जी का दरवार लगा कर उसमें निःशुल्क भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।

नगर के चौपड़ बाजार में रहने वाले बालजी गुप्ता,आत्माराम पाण्डेय, देशांत स्वर्णकार,नईबस्ती में रहने वाले कुणाल ब्यास,चन्दू तिवारी, आदि राजस्थान के जिला सीकर में स्थित श्री खाटूश्याम जी मंदिर में खाटूश्याम जी के दर्शन करने गये थे वहीं पर स्थित कला भवन में खाटूश्याम भजन संध्या कार्यक्रम संजय मित्तल द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें संजय मित्तल द्वारा भजन गायन के समय बताया गया कि जो कलावा मौली धागा की बनी छोटी सी गेंद भजन सुनने बाले श्रद्धालुऔं के बीच में फेंक जा रही हैं जिस श्रद्धालु के हाथ में यह कलावा मोली गेंद पहुंचेगी वह उसी श्रद्धालु के गांव या शहर में निशुल्क भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित करेंगे भजन संध्या कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के मध्य नगर में रहने वाले श्याम प्रेमी भी बैठे थे खाटूश्याम जी की कृपा से संजय मित्तल द्वारा फेकी गई कलावा मोली बालजी गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता के हाथ में आ गई तो उक्त कार्यक्रम में संजय मित्तल द्वारा बालजी गुप्ता को श्री लड्डू गोपाल ठाकुर जी को समर्पित कर सम्मानित किया। उक्त जानकारी होने पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले भक्तजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। खाटूश्यामजी तीर्थ यात्रा से श्री लड्डू गोपाल ठाकुर जी के साथ नगर में आने पर बालजी गुप्ता,आत्माराम पाण्डेय,चन्दू तिवारी,कुणाल ब्यास, द्वारा पहले समथर मोंठ रोड पर नहर पुल के पास स्थित श्री सिद्ध हनुमान जी मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, एवं खाटूश्याम परिवार जनों सहित नगर के सैकड़ों भक्त जनों द्वारा लड्डू गोपाल ठाकुर जी एवं लेकर आने बाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद मुहल्ला कालीमर्दन में स्थित रामाधार पाण्डेय के राम-जानकी मंदिर पर रामाधार पाण्डेय, पुजारी आत्माराम पाण्डेय आदि द्वारा पुरानी पुलिस चौकी के पास रबि लक्षकार,मुहल्ला लोहियाना में पार्षद श्रीमती रेखा गुप्ता, मनोज गुप्ता,पार्षद श्रीमती ममता नीखरा,आनंद गुप्ता, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, हनुमान जी मंदिर, सुखदैनी मंदिर, सहित सैकड़ों जगहों पर माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर मिष्ठान वितरण के साथ भब्य स्वागत किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india