
माता रतनगढ़ परिसर में गहोई वैश्य समाज द्वारा चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश शुक्ला मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल सम्मिलित हुये । राजीव सेठ अध्यक्ष चंबल क्षेत्रीय गौरी वैश्य सभा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुरेले बंटी द्वारा किया गया , कार्यक्रम में विधायक प्रदीप अग्रवाल को राजीव सेठ, बंटी कुरेले, द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम के अंत में यहां सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया ।
इस अवसर पर रामगोपाल छिरौलिया, लकी नौगरैया, सौरभ नीखरा, रामकुमार कुचिया, धीरज कुचिया, दीपी चंदा, सुनीता गंदी, साधना गुप्ता, बेबी रेजा,साधना गुप्ता,राममिलन चौधरी, अखिलेश गुप्ता,आनंद गुप्ता, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता, कमलेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश, राजू गंदी, उमेश विजपुरिया,के अलावा बड़ी संख्या में समाज के गण मान्य जन उपस्थित रहे ।


