Explore

Search

October 21, 2026 6:34 pm

best news portal development company in india

कानपुर हाईवे पर मौत का तांडव! बस-ट्रक-कार की भिड़ंत में 15 से ज्यादा घायल, 13 की हालत गंभीर

 

 

झांसी में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक बना काल, तीन वाहनों की टक्कर से मची चीख-पुकार

 

रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से कार घुसी — हाईवे बना जंग का मैदान

 

झांसी! बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे स्थित गोरा मछिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस, डीसीएम ट्रक और मारुति वैन की जोरदार टक्कर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, तभी बस ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति वैन भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में करीब 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india