Explore

Search

September 5, 2026 7:57 pm

best news portal development company in india

हेड कांस्टेबल की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर, यूपी पीसीएस में 88वीं रैंक हासिल

 

 

मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र के गौपुरा गांव की बेटी प्रिंसी यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 88वीं रैंक प्राप्त कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

प्रिंसी यादव के पिता माधव सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। बेटी की सफलता से परिवार में गर्व और उत्साह है। इस अवसर पर गौपुरा गांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रिंसी यादव को फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

प्रिंसी यादव ने बताया कि उन्होंने कक्षा 5 तक की पढ़ाई मोंठ कस्बे में की थी। इसके बाद उनके पिता का तबादला आगरा हो गया, जहां रहकर उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा पूरी की। उन्होंने बताया कि उसी दौरान उन्होंने निश्चय कर लिया था कि वह भी अपने पिता की तरह मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़कर एक दिन परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

 

प्रिंसी ने बताया कि परिवार के अटूट सहयोग और मार्गदर्शन से उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।

 

गांव में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह (बबलू यादव) ने कहा कि प्रिंसी यादव की सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मोंठ के सपा नेता आशू यादव ने कहा कि पिछड़े इलाके से निकलकर यह सिलेक्शन प्रिंसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे लिए गर्व की बात है और क्षेत्र की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।

 

इस दौरान उमाकांत बाबूजी, अमर सिंह लल्ला, जसवंत अध्यापक, आशीष यादव, आकाश यादव, ज्ञानसिंह पाल, रोहित भाई, हरनाम सिंह, अंकित यादव, प्रशांत उर्फ छोटू यादव मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india