*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*
समथर झांसी:-नगर के मोहल्ला छोटी माता माता मन्दिर के समीप रहने वाले माता रानी के भक्त बलबान साहू परिवार ने श्रद्धा पूर्वक जिला जालौन के एट कस्बा के पास स्थित श्री शारदा माता बैरागढ़ माता मन्दिर एवं नगर के किले के अन्दर विराजमान आदि शक्ति शीतला माता मंदिर, दतावली कला रोड स्थित बीजासेन माता मन्दिर के लिए पांच दिनों पूर्व जवारे बोए,पंचमी की झांकी पर सायंकालीन आरती कर नगर एवं क्षेत्र के भजन गायकों द्वारा मातारानी की अचरी,गीतों में माता रानी के श्रृंगार,उनके रूप,वाहन,दरबार की महिमा का वर्णन कर “बने फूलन हार मैया तोरे लाने, लांगुरिया नईया छै माइना से, सहित कई भावबिहोर कर देने वाले भजनों का गायन किया, ढोलक एवं मजीरों की ताल पर श्रद्धालु झूमकर नाचने लगे,भजन कार्यक्रम देर रात्रि तक चला,भक्तों ने मातारानी अन्नपुर्णा के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।


