बंगरा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना उल्दन के कस्बा उल्दन बाजार में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108,112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनकी समस्याओं को सुना गया किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।,,,,बंगरा से संवाददाता चंदन कुशवाहा की रिपोर्ट


