Explore

Search

April 17, 2026 1:31 pm

best news portal development company in india

थाना बड़ौनी पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

थाना बड़ौनी, जिला दतिया

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान, सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ौनी एवं उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, साथ ही संबंधित लायसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 11.02.2026 को थाना बड़ौनी पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें आनंद कुशवाह पिता बच्ची कुशवाह उम्र 20 साल निवासी खिरिया का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था, पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि विडियो में दिखाई दे रही रायफल उसके पिता बच्ची कुशवाह के नाम से है, जबकि आनंद कुशवाह हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

 

*पुलिस कार्यवाही-*

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ौनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आनंद कुशवाह को अभिरक्षा में लिया, आरोपी का कृत्य धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया, साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है।

 

*सराहनीय कार्य-*

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष सराहनीय भूमिका रही —निरीक्षक दिनेश राजपूत, थाना प्रभारी बड़ौनी, सउनि मलखान सिंह छावर, प्रआर. 344 अनुरोध पावन, आर. 272 विकास पाठक, आर. 65 आनंद शर्मा,

 

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या कानून विरोधी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india