Explore

Search

February 12, 2026 4:14 am

best news portal development company in india

राजकीय हाई स्कूल लहरठकुरपुरा बबीना में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तरंग-2026 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर*

 

बबीना झांसी:- ‘तरंग-2026’ वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अजय सिंह राजपूत विधायक प्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदर सिंह SSI थाना बबीना, डा .उमाकांत सीएससी बबीना एवं ग्राम प्रधान आजाद सिंह यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति भूषण राजपूत ने उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहना कर एवं बैज अलंकृत कर स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, राजस्थानी नृत्य ,कृष्ण रास, महाराष्ट्रीयन नृत्य ,ऑपरेशन सिंदूर, सड़क सुरक्षा जागरूकता नाटक एवं धार्मिक गीतों का आयोजन किया गया।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की परीक्षा में विगत 3 वर्षों की प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं वर्तमान सत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं , खेलो मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि अजय सिंह राजपूत विधायक प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आयोजित होने वाली शैक्षिक गतिविधियों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सकरार झांसी के प्रधानाचार्य रजनेश कुमार (PES) ,राजकीय हाई स्कूल मगरपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरुण कुमार यादव ,राजकीय हाई स्कूल भोजला के प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज साकिन के प्रधानाचार्य रामकिशोर, राजकीय हाई स्कूल खजराहा बुजुर्ग के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, भरत यादव,श्रीमती अंजुम बानो,श्रीमती ज्योति कुमारी सहित,श्रीमती रुपाली गुप्ता ,डॉक्टर राजीव बबेले, अरुण कुमार,नीरज कुमार बाबूजी,गजेंद्र कुमार,श्रीमती खुशबू लोधी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुपाली गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शांतिभूषण राजपूत ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यो एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india