Explore

Search

February 9, 2026 4:24 am

best news portal development company in india

विदाई समारोह में विद्यार्थियों को दी प्रेरणा और सम्मान

 

 

गुरसरांय(झांसी)- नगर के नई बस्ती में 8 फरवरी रविवार को नामदेव कोचिंग सेंटर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर हुई और छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर परंपरा को आगे बढ़ाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उल्लास,भावनात्मक क्षण और माहौल को जीवंत बना दिया।कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को सराहा गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सेन ने किया एवं अंत में आभार व्यक्त मनोहर नामदेव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संतोष खरे,अरविन्द्र वर्मा,अखिलेश तिवारी,सार्थक नायक,पंकज कुशवाहा,जितेंद्र पटेल,विनय पस्तोर,जयप्रकाश सचदेवा,साकिर खान,पुरुषोत्तम पटेल,सौरभ द्विवेदी,धर्मेन्द्र पांचाल,सीताराम,मुकेश त्रिपाठी,डब्बू पाठक,सुनील व्यास,अवनीश देवलिया,सौरभ सौनकिया,घनेन्द्र,विष्णु,युसुफ,राहुल चौरसिया,रामपाल,अनिल गिरी,जगदीश पाठक,कमलापत,रमाकान्त,प्रवीण,सौबी,अनिल,विवेक,कैलाश सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india