गुरसरांय(झांसी)। सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कौशल किशोर अवस्थी एवं सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री एवं झांसी जिला प्रभारी पंडित राहुल रिछारिया तथा सर्व ब्राह्मण विकास परिषद जिलाध्यक्ष पंडित उमाकांत शर्मा चिरगाँव की अनुशंसा पर सर्वब्राह्मण विकास परिषद जिला झांसी के तहसील गरौठा का अध्यक्ष पद का कार्यभार पंडित सार्थक नायक को मनोनीत किया गया है। मनोनयन उपरांत पंडित सार्थक नायक ने कहा कि समाज द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका हम पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करेंगे।


