Explore

Search

February 6, 2026 4:11 am

best news portal development company in india

रामलीला का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

गुरसरांय(झांसी)- ग्राम सगौली मे रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बॉबी नायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बॉबी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उन्होंने त्याग, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। मंच स्थल पर चारों ओर गूंजते “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india