Explore

Search

February 5, 2026 3:57 am

best news portal development company in india

समथर नगर के कोठी बाग में स्थित विवाह घर अध्यापकों का बृहद कार्यक्रम शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

समथर झांसी, नगर के कोठी बाग में स्थित विवाह घर अध्यापकों का बृहद कार्यक्रम शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता

नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना द्वारा की गई, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिबारी, वेद प्रकाश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मोंठ, महेन्द्र पस्तोर अध्यक्ष यू पी पी एस झांसी, सुनील कुमार पाण्डेय अध्यक्ष यू पी जे एच एस झांसी, राकेश कुमार गुबरेले, रसकेन्द्र गौतम अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, एवं अतिथि जनों के रूप

नगर के वरिष्ठ नेता गोबिंद दुबे, एवं अतिथि के रूप में भगवत दयाल मुदगिल, सरमेन्द्र गुप्ता, उपस्थित रहे।

सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तिलक माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अतिथियों द्वारा अध्यापक ओमप्रकाश ब्यास,गोपाल जी पचौरी, मुहम्मद नासिर खान, अनिल कुमार,

अध्यापक संजीव कुमार सेन, हिम्मत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, निकहत फातिमा, पुष्पेन्द्र शर्मा, हरिश्चंद्र आर्य, शाहिला निसार, स्मृति दीक्षित, अर्जुन कुमार पटेल, रवि कुमार मुदगिल, जीतेन्द्र गुप्ता, बिजय साहू, मीरा कुमारी, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रांजल नागर, रामनरेश तिवारी, सुनील कुमार नरबरिया, हेमंत तिवारी, को अच्छे शैक्षिक कार्य के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। अतिथि जनों द्वारा अपने शैक्षणिक कार्य काल में निष्ठा पूर्वक कार्य करने पर अध्यापक यतीन्द्र नाथ शास्त्री, मन्नान खान, सलामत खान को माला पहनाकर सम्मानित किया। अध्यापक ओमप्रकाश ब्यास को उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक मोंठ अध्यक्ष बनने पर विधायक डा बाबूलाल तिवारी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर अतिथियों द्वारा अध्यापक के द्वारा शिक्षकों को पूरी ईमानदारी से छात्र छात्राओं को पढ़ाने, समय पर विद्यालय में उपस्थित होने एवं जागरूक नागरिक बन कर देश के नौनिहालों के भविष्य को सुधारने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा शिक्षा की दिशा में उचित कदम उठाये है। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा शिक्षकों , रसोईया, अनुदेशक, बार्डन, पूर्ण कालिक, अंश कालिक शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, बिशेष शिक्षकों, एवं उनके परिवार जनों को

को कैश लैश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा कर अध्यापकों के प्रति सहानुभूति जताई है। इसके यह प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शिक्षकों एवं उनके परिवार जनों का बिशेष ध्यान रख रही हैं । डा बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कुछ ही महीनों बाद बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है जिससे बेरोजगार शिक्षित व्यक्तियों को नौकरियां मिलेंगी। उक्त अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा, मन्नान खान, लोकेश रावत, गोपाल जी पचौरी, के के निरंजन, मुहम्मद नासिर खान, अनिल कुमार, हेमंत त्रिपाठी, ओमप्रकाश ब्यास, उत्तम धाकड़, मनोज गुप्ता, पार्षद रणबीर सिंह गुर्जर, राजू महांत, मनोज तिवारी, राजेन्द्र सिंह सेंगर, शिब प्रताप सिंह गुर्जर, बंटू गुर्जर, नरेंद्र बादल, अबध बिहारी, दयाशंकर कुशवाहा, प्राचीन पचौरी, सरनाम कुशवाहा, कुंदन वर्मा प्रशांत पचौरी सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india