Explore

Search

February 4, 2026 5:52 am

best news portal development company in india

खेर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं हुई प्रारंभ

 

गुरसरांय(झांसी)- 2 फरवरी सोमवार से शुरू हुई कक्षा 6-11 वीं तक की वार्षिक परीक्षा नगर के खेर इंटर कालेज मुख्य भवन,बालिका विभाग दोनों विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। यहां की व्यवस्थाएं प्रेरणादायक नजर आईं,जहां परीक्षा का माहौल अनुशासित और सकारात्मक दिखाई दिया। खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं 9 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि आज हिंदी विषय की परीक्षाएं शांतिपूर्ण,कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। इसी प्रकार खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के प्रधानाचार्य कैलाश गुप्ता ने बताया कि प्रथम दिन की हिंदी विषय की परीक्षा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई । इस दौरान परीक्षा विभाग के जितेंद्र पटेल, विनोद कुमार,राजेश चंद्र ,राजेन्द्र प्रसाद,डॉ विवेक मुदगल, कुलदीप कोदबलकर,कौशलेश मिश्रा,प्रवीण सिरोही,कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india